Darbhanga News: अगले माह दिल्ली- दरभंगा रूट पर हवाई किराया 20 हजार के पार पहुंचा

Darbhanga News:दरभंगा एयरपोर्ट से वर्तमान में तीन में विमानन कंपनियों का उड़ान सर्विस है.

Darbhanga News: अजय कुमार मिश्रा, दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से वर्तमान में तीन में विमानन कंपनियों का उड़ान सर्विस है. दिल्ली रूट पर यात्रियों की अधिक संख्या के मद्देनजर तीनों कंपनियां स्पाइसजेट, इंडिगो व अकासा ने स्लॉट ले रखा है. बावजूद इस रूट पर हवाई किराया सस्ता होने का नाम नहीं ले रहा. अगले माह जून में एक टिकट का दाम 20 हजार को पार कर गया है. इस स्थिति में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है. बताया गया है कि तीनों कंपनियों में स्पाइसजेट का किराया सबसे अधिक है. छह जून को दिल्ली से दरभंगा आने के लिए स्पाइसजेट 20429, इंडिगो 14039 व अकासा 17073 रुपये ले रहा है. वहीं एक दिन पूर्व पांच जून को स्पाइसजेट में बुकिंग करने पर प्रति सीट का दाम 18591, अकासा में 16000 एवं इंडिगो में सबसे कम 12884 रुपये है. गर्मी की छुट्टी व लगन के मद्देनजर यात्रियों के दबाव को लेकर टिकट के दाम में बढ़ोतरी की बात कही जा रही है.

स्लॉट के मुताबिक दिल्ली रूट पर उड़ान सेवा नहीं

समर शेडयूल में स्पाइसजेट ने दिल्ली रूट पर प्रतिदिन दो- दो यानी चार विमानों के परिचालन को लेकर स्लॉट ले रखा है. जबकि कंपनी की ओर से इस रूट पर एक जहाज का ही सर्विस दी जा रही है. वहीं मुंबई व बेंगलुरू रूट पर भी रोजाना सर्विस के बजाय अनियमित सेवा से यात्री परेशान हैं. जानकारी के अनुसार बेंगलुरू रूट पर फिर 11 जून तक के लिए बुकिंग बंद कर दी गई है.

शेड्यूल के मुताबिक रोजाना 22 फ्लाइट का होना है सर्विस

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की ओर से मार्च माह में समर शेड्यूल जारी किया गया था. इसके तहत दरभंगा हवाई अड्डा से रोजाना 22 विमानों की आवाजाही होनी थी. लेकिन, यह कागज पर ही सिमट कर रह गया. शेड्यूल जारी होने के बावजूद एयरलाइंस कंपनियों की ओर से इसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है. स्लॉट लेने के बाद भी कंपनियां विमानों के परिचालन में लापरवाही बरत रही है. रोजाना 22 फ्लाइट के परिचालन के विरुद्ध विगत दो दिनों से मात्र 18 विमानों की सर्विस दी जा रही है. जबकि इससे पहले महज 12 से 14 जहाज का परिचालन हो रहा था.

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता रूट पर सेवा

दरभंगा एयरपोर्ट से वर्तमान में पांच रूट दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर सेवा दी जा रही है. इन रूटों पर तीन विमानन कंपनी स्पाइसजेट, इंडिगो व अकासा द्वारा सीधी उड़ान सेवा संचालित की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >