अगलगी में दो घर खाक, झुलस मरी गाय, बचाने गयी महिला जख्मी

पाली वार्ड 14 में कब्रिस्तान के निकट शनिवार की देर रात महाकांत शर्मा व राजकुमार शर्मा की घर में आग लग गयी.

घनश्यामपुर. नगर पंचायत के पाली वार्ड 14 में कब्रिस्तान के निकट शनिवार की देर रात महाकांत शर्मा व राजकुमार शर्मा की घर में आग लग गयी. इसमें घर सहित फर्नीचर के सामान, कार, बाइक जल गये. वहीं एक गाय की मौत झुलसने से हो गयी. इसमें रामपरी देवी भी गंभीर रूप से झुलस गयी. बताया जाता है कि शनिवार रात एक बजे में अचानक महाकांत शर्मा के घर से आग की लपट उठने लगी. देखते ही देखते राजकुमार शर्मा के घर को भी अपनी आगोश में ले लिया. स्थानीय लोगों की मदद से अन्य घरों को बचाया गया. वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पायी. इस अगलगी में राज कुमार शर्मा के घर में रखी कार, बाइक, जेनेरेटर, फर्नीचर सहित अन्य समान पूरी तरह जलकर राख हो गये. वहीं महाकांत शर्मा के घर में बंधी एक गाय की मौत झुलसने से हो गयी. दूसरी गाय बुरी तरह से झुलस गयी. गाय को निकालने गयी महिला रामपरी देवी भी बुरी तरह झुलस गयी. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. इस घटना में लगभग 10 से 15 लाख की संपत्ति जलने का अनुमान किया जा रहा है. इस संबंध में सीओ पवन कुमार साह ने बताया कि अगलगी की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी है. संबंधित क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी को जांच का निर्देश दिया गया है. जांचोपरांत पीड़ित परिवार को मुआवजा के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >