Darbhanga News: मखाना फोड़ने आये युवक की हत्या कर लाश को लगा दिया ठिकाने

Darbhanga News:कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के फकिराना निवासी अमरेश सदा ने बहेड़ा थाना में आवेदन देकर अपने भाई की हत्या का मामला दर्ज कराया है.

Darbhanga News: बेनीपुर. कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के फकिराना निवासी अमरेश सदा ने बहेड़ा थाना में आवेदन देकर अपने भाई की हत्या का मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में कहा है कि भाई सूरज कुमार सदा (19) बेनीपुर के हनुमाननगर दीपा टोल में मखाना फोड़ने मंगल सहनी के यहां आया था. कुछ दिनों पूर्व भाई का मंगल सहनी से विवाद हो गया. गत 29 अगस्त को जानकारी मिली कि मेरे भाई की हत्या कर शव को ठिकाना लगा दिया गया है. काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दीपा टोल निवासी मंगल सहनी, मुकेश सहनी, संतोष सहनी सहित अन्य पर भाई की हत्या करने का संदेह जताया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >