Accident News: दरभंगा में मेला देखने जा रहे 4 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, एक ही गांव से उठी दो अर्थी

Accident News: बिहार के दरभंगा में मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 4 लोगों को रौंद दिया. जिसमें एक नाबालिग सहित दो की मौत हो गई.

Accident News: बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी-सिंघिया मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. जिसमें दो नाबालिग युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के सर्दी गांव के 18 वर्षीय रमेश सदा और 8 वर्षीय दीपक सदा के रूप में की गई है.

बता दें कि यह हादसा जिले के जगन्नाथपुर में हुआ है. जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार रमेश, दीपक और राजा सदा को टक्कर मार दी. हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां रमेश को मृत घोषित कर दिया गया. दीपक और राजा सदा को डीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दीपक की भी मौत हो गई.

घटना के बाद गांव में मचा कोहराम

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय मुखिया कल्पना प्रिया ने घटना की पुष्टि की और मृतकों के परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की.

Also Read: महाकुंभ में भगदड़ के बाद भी ट्रेनों में कम नहीं हो रही तीर्थयात्रियों की भीड़, AC कोच का जनरल सा हाल

मेला देखने जा रहे थे गांव के तीन लोग

परिजनों ने बताया कि रमेश सदा अपने गांव के राजा सदा और उसके सगे भाई दीपक सदा के साथ बाइक पर सवार होकर देवकुली धाम मेला देखने जा रहा था. रास्ते में जगन्नाथपुर में मिले गांव के ही कृष्ण कुमार से सड़क किनारे बात करने लगा, इसी दौरान बहेड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक पर सवार तीन लोगों के साथ सड़क किनारे खड़े कृष्ण कुमार को रौंद दिया. स्थानीय लोग सभी को एक अस्पताल में ले गये, जहां रमेश को मृत घोषित कर दिया. शेष तीन को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर कर दिया. डीएमसीएच में इलाज के दौरान दीपक की भी मौत हो गयी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >