बिहार : दरभंगा में पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात डकैत

दरभंगा : बिहार में दरभंगा पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है. जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मारवाड़ी कॉलेज के पास से पुलिस ने दर्जनों डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुके कुख्यात अपराधी अंगद महतो को गिरफ्तारकरलिया है. अंगद महतोकीगिरफ्तारीके लिए पुलिस लगातारप्रयास कर रहीथी. जानकारी के मुताबिक कुख्यात अंगद महतो लहेरियासराय के […]

दरभंगा : बिहार में दरभंगा पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है. जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मारवाड़ी कॉलेज के पास से पुलिस ने दर्जनों डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुके कुख्यात अपराधी अंगद महतो को गिरफ्तारकरलिया है. अंगद महतोकीगिरफ्तारीके लिए पुलिस लगातारप्रयास कर रहीथी.

जानकारी के मुताबिक कुख्यात अंगद महतो लहेरियासराय के इस्लामपुर मुहल्ला का रहने वाला है. जिस पर अदालत से भी डकैती के मामले में वारंट जारी है. दरभंगा केएक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी केमुताबिक अंगद महलो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस काफी दिनों से प्रयास कर रही थी. गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि अंगद महतो अपनी पत्नी की परीक्षा दिलाने आया है.

जिसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारीकर उसे गिरफ्तार कर लिया. अंगद महतो पर दर्जनों डकैती के मामले दर्ज है और वो पूर्व में भी कईमामलों में आरोपी रह चुका है. फिलहाल पुलिस अंगदमहतो से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >