दो साल से नहीं मिला मानदेय अलीनगर. प्रखंड के चौपाल टोल मनहर प्राथमिक विद्यालय में दो वर्षों से कार्यरत तालिमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवी मो. नसीरउददीन अंसारी को मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. इससे वे व्यथित हैं. इस मामले को लेकर 12 नवंबर को उन्होंने आवेदन देकर डीएम से भी भुगतान की मांग की थी. किन्तु अब तक कोई परिणाम सामने नहीं आया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि वह इस विद्यालय में गत 21 जनवरी 2014 से अबतक कार्यरत हैं. इस संबंध में संबंधित विद्यालय की प्रभारी प्रधान शिक्षिका मंजू कुमारी एवं बीइओ, डीपीओ साक्षरता को पत्र भेजकर तालिमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवी का नाम जोड़ने एवं मानदेय भुगतान करने की मांग भी पूर्व में की जा चुकी है.
दो साल से नहीं मिला मानदेय
दो साल से नहीं मिला मानदेय अलीनगर. प्रखंड के चौपाल टोल मनहर प्राथमिक विद्यालय में दो वर्षों से कार्यरत तालिमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवी मो. नसीरउददीन अंसारी को मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. इससे वे व्यथित हैं. इस मामले को लेकर 12 नवंबर को उन्होंने आवेदन देकर डीएम से भी भुगतान की मांग की […]
