पहली किस्त का भुगतान ले दो वर्षों से गुम हैं एक हजार लाभुक प्रखंड प्रशासन अबतक उसे चिह्नित करने में विफलबेनीपुर. करीब दो वर्षों से इंदिरा आवास की पहली किस्त का भुगतान लेकर लगभग एक हजार लाभुक मौन हैं. उनलोगों ने न तो इस अवधि में दूसरी किस्त कि न तो मांग की है न ही इंदिरा आवास निर्माण में होनेवाली किसी कठिनाई से ही अवगत कराया है. इस बीच समीक्षा के दौरान जब वरीय अधिकारियों ने उस पर चर्चा की तो स्थानीय प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे हैं. सूत्रों के अनुसार वर्ष 2013-14 में जिला द्वारा 1024 लाभुकों का लक्ष्य निर्धारित कर राशि उपलब्ध करा दिया. वहीं वर्ष 2014-15 में 434 इंदिरा आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया. प्रखंंड प्रशासन ने भी निर्धारित समय सीमा पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप चयनित लाभुकों को प्रथम किस्त भुगतान कर दिया. लेकिन इससे शत-प्रतिशत लाभुक इसका सही उपयोग कर पाये की नहीं इसके प्रति प्रशासन उदासीन दिख रहा है. वैसे उक्त योजना के शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए सरकार द्वारा पंचायतवार आवास सहायक भी नियुक्त किये गये, पर उसका भी इस पर कोई असर नहीं दिख रहा है. विगत दो वर्षों में उक्त योजना का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जा रहा है कि नहीं इसका अंदाजा द्वितीय किस्त भुगतान के प्राप्त आंकड़ों से ही मिल जाता है. सूत्रों के अनुसार वर्ष 2013-14 में 1024 के स्थान पर 329 तथा वर्ष 2014-15 में 434 के बदले मात्र 135 लाभुकों को द्वितीय किस्त का भुगतान किया गया है. 955 लाभुक राशि लेकर अभी तक घर बनाया नहीं आखिर है, कहां इसका सुधि लेने वाला कोई नहीं है .वैसे महीनों पूर्व डीडीसी विवेकानंद झा ने इसको लेकर आवास सहायक की जमकर क्लास लगायी. साथ ही शत-प्रतिशत आवास निर्माण करवाने का आदेश दिया. इसका भी कोई असर इन कर्मियों पर नहीं दिखा. इस संंबंध में पूछने पर बीडीओ प्रदीप कुमार झा ने कहा कि ऐसे लोगों पर नोटिस जारी कर दिया गया है. पुन: वर्ष 2015-16 के लिए भी जिला से 16 पंचायत के लिए 602 का लक्ष्य दिया गया है.
पहली कस्ति का भुगतान ले दो वर्षों से गुम हैं एक हजार लाभुक
पहली किस्त का भुगतान ले दो वर्षों से गुम हैं एक हजार लाभुक प्रखंड प्रशासन अबतक उसे चिह्नित करने में विफलबेनीपुर. करीब दो वर्षों से इंदिरा आवास की पहली किस्त का भुगतान लेकर लगभग एक हजार लाभुक मौन हैं. उनलोगों ने न तो इस अवधि में दूसरी किस्त कि न तो मांग की है न […]
