बेनीपुर : प्रखंड के मकरमपुर एवं सझुआर गांव के बीच विद्युत प्रवाहित 11 हजार वोल्ट का तार टूटने से मकरमपुर के अलाउद्दीन, मो. सलीम, शकील, हारुण एवं अमीर का आधा दर्जन से अधिक बकरी झुलस कर मर गयी. मकरमपुर के सरपंच संतोष कु मार चौधरी ने कहा कि जर्जर तार होने से यहां बराबर तार टूट जाता है.
तार टूट कर गिरा था और बकरी चरने को झुंड मे जा रही थी. इसी दौरान यह हादसा हुआ. इसकी सूचना विभाग को दिया गया. घटना की पुष्टि करते हुए विभागीय एसडीओ ने कहा कि टूटे तार को जोड़ने के लिए मिस्त्री को भेजा पर ग्रामीणों ने जोड़ने नहीं दिया. अधर सरपंच का कहना है कि पूरा तार जर्जर है विभाग इसे बदले.
एक सप्ताह में प्रपत्र जमा करने का निर्देश
बेनीपुर. प्रखंड में चल रहे निजी विद्यालय संचालकों को शिक्षा विभाग के अधिकारी ने पत्र जारी कर एक सप्ताह के भीतर अपने विद्यालय से संबंधित सभी दस्तावेज विभागीय कार्यालय में जमा करने को लिखा है. उक्त जानकारी देते हुए सीआरसी डा. छोटे लाल पासवान ने कहा कि उक्त कार्रवाई विद्यालय निबंधन से संबंधित है. जो विद्यालय कागजात नहीं करेगा उनपर विभागीय कार्रवाई किया जायेगा.
