मनाया गया राष्ट्रीय ध्वज दिवस फोटो- 17परिचय- राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे. दरभंगा. राष्ट्रीय ध्वज सप्ताह के तहत वुडवाईन मॉडर्न स्कूल गंगासागर अललपट्टी में शनिवार को प्राचार्य डा. नसरीन नवाब के नेतृत्व में राष्ट्रध्वज एवं सांप्रदायिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया. मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से राष्ट्र ध्वज के सम्मान एवं सांप्रदायिक सद्भाव के प्रति संकल्प लिया गया. इस अवसर पर प्राचार्य डा. नसरीन ने कहा कि इस तरह का आयोजन से बच्चों में प्रेरणा जागृत करेगा. उन्होंने कहा कि आमजन भी इस कृत्य को अपनाने का प्रयास करें. इससे समाज के लोगों मे भी इसके प्रति प्रेरणा जागरूक हो उठेगी. लोग इस पर गौर करने लगेंगे एवं इससे सामाजिक वैमनस्यता दूर होगी. मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक व रंगारंग परिधान में बच्चे उपस्थित थे.
मनाया गया राष्ट्रीय ध्वज दिवस
मनाया गया राष्ट्रीय ध्वज दिवस फोटो- 17परिचय- राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे. दरभंगा. राष्ट्रीय ध्वज सप्ताह के तहत वुडवाईन मॉडर्न स्कूल गंगासागर अललपट्टी में शनिवार को प्राचार्य डा. नसरीन नवाब के नेतृत्व में राष्ट्रध्वज एवं सांप्रदायिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया. मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से राष्ट्र ध्वज […]
