चोरी के आरोपित को भेजा गया जेल

चोरी के आरोपित को भेजा गया जेल कमतौल. यूपी के शाहजहांपुर जिला के नगोई थाना अंतर्गत बलरामपुर गांव निवासी हरिश्चन्द्र के पुत्र सुरेश को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया़ इस संबंध में थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा के बयान पर प्राथमिकी 144/15 दर्ज की गई है़ बताया गया कि उक्त व्यक्ति शातिर अपराधी […]

चोरी के आरोपित को भेजा गया जेल कमतौल. यूपी के शाहजहांपुर जिला के नगोई थाना अंतर्गत बलरामपुर गांव निवासी हरिश्चन्द्र के पुत्र सुरेश को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया़ इस संबंध में थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा के बयान पर प्राथमिकी 144/15 दर्ज की गई है़ बताया गया कि उक्त व्यक्ति शातिर अपराधी है़ तलाशी के क्रम में इसके बाएं कंधे से रस्सी के सहारे लटक रहा एक कट्टा एवं ट्रैकसूट के दाहिने जेब से दो कारतूस बरामद किया गया़ जबकि इसके साथियों द्वारा भागने के क्रम में फेंके गये झोला और बैग से करीब एक लाख इक्कीस हजार रुपये, तेल की शीशी, चाकू, टर्च, सिगरेट आदि बरामद किया गया. इससे पहले एक प्राथमिकी 143/15 शराब दुकान संख्या 77 के संचालक गणेश चौधरी के पुत्र अमरदीप चौधरी के आवेदन पर दर्ज की गई. बताया गया है की 19 नवंबर की रात करीब 3़15 बजे अज्ञात चोर द्वारा शटर काटकर गल्ला से करीब 81 हजार 250 रुपये तथा कुछ शराब की बोतल चोरी की गयी. वही चंदेश्वर साह तथा सकिंद्र साह की किराना दुकान का शटर काटकर चोरी हुई है़ जिसमें क्रमश: 45 हजार नकद और 65 हजार नकद सहित दो मोबाइल ले जाने की बात बतायी गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >