ईंट-भट्ठा पर जेसीबी के हेल्पर की गोली मारकर हत्या

ईंट-भट्ठा पर जेसीबी के हेल्पर की गोली मारकर हत्या दरभंगा के तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के भरैइन टोला का रहने वाला था 17 वर्षीय युवक बिथान थाना क्षेत्र के फुहिया के जनार्दन सिंह की ईंट भठ्ठा पर की गई हत्या हत्या के कारणों का नहीं चल सका पता प्रतिनिधि, कुशेश्वरस्थान तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के सुघरैन गांव […]

ईंट-भट्ठा पर जेसीबी के हेल्पर की गोली मारकर हत्या दरभंगा के तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के भरैइन टोला का रहने वाला था 17 वर्षीय युवक बिथान थाना क्षेत्र के फुहिया के जनार्दन सिंह की ईंट भठ्ठा पर की गई हत्या हत्या के कारणों का नहीं चल सका पता प्रतिनिधि, कुशेश्वरस्थान तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के सुघरैन गांव के भरैइन टोला के निकट शुक्रवार की रात एक ईंट भठ्ठा पर अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी. युवक जेसीबी पर हेल्पर का काम करता था. बताया गया कि भरैइन टोला निवासी रामप्रकाश पासवान का 17 वर्षीय पुत्र सज्जन पासवान गांव से महज कुछ ही दूरी पर स्थित बिथान थाना क्षेत्र के फुहिया गांव निवासी जनार्दन प्रसाद सिंह की ईंट भठ्ठा पर जेसीबी पर हेल्पर का काम करता था. इस दौरान वह भठ्ठा पर ही जेसीबी चालक व रखवार के साथ रात को सोता था. जेसीबी चालक राजवंशी कुमार तथा रखबार रामेश्वर पासवान के अनुसार शुक्रवार की देर रात 11.40 बजे सज्जन पेशाब करने के लिए बिछावन पर से उठकर गया कि इसी बीच गोली चलने की दो अवाज सुनायी पड़ी. गोली चलने की आवाज सुनकर भठ्ठा पर मौजूद उनलाेगों ने समझा कि अपराधी आये हैं. इस कारण डर से दोनों भठ्ठा पर बने घर में ही दुबके रहे. रातभर सज्जन के नहीं आने पर सुबह होने पर देखने गया तो उसे मृत पाया. अपराधियों ने सज्जन को गोली मारकर हत्या कर दी थी. दोनों ने इसकी सूचना भठ्ठा मालिक और ओपी अध्यक्ष रमाशंकर राम के साथ परिजनों को दी. घटना की सूचना मिलते ही बिरौल डीएसपी सुरेश कुमार, ओपीध्यक्ष श्री राम ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. चालक व रखवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. डीएसपी श्री कुमार ने बताया की मामले की जांच कर जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >