सब जूनियर बॉल बैडमिंटन में बालिका टीम सेफा में पहुंची

सब जूनियर बॉल बैडमिंटन में बालिका टीम सेफा में पहुंचीदरभंगा. प्रतिभा की धनी इस क्षेत्र की लड़कियों ने खेल में जिले का नाम रोशन किया है. अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने जिला की टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है. 22 नवंबर को यह टीम सेमीफाइनल खेलेगी. पटना […]

सब जूनियर बॉल बैडमिंटन में बालिका टीम सेफा में पहुंचीदरभंगा. प्रतिभा की धनी इस क्षेत्र की लड़कियों ने खेल में जिले का नाम रोशन किया है. अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने जिला की टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है. 22 नवंबर को यह टीम सेमीफाइनल खेलेगी. पटना में चल रहे सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में जिले की टीम ने शारदा कुमारी के बेहतरीन खेल के सहारे लीग मुकाबले में भोजपुर, बांका व नवगछिया को पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने के साथ ही अंतिम चार में स्थान पक्का कर लिया. टीम के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए संघ के जिला सचिव रामाशंकर चौधरी ने उम्मीद जतायी कि आनेवाले मुकाबले में भी अगर इसी तरह का प्रदर्शन टीम करती रही तो शिल्ड पर भी अपनी ही जिला का कब्जा होगा. इस खबर से खेलप्रेमियों में हर्ष का है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >