डांडिया नृत्य में 30 जख्मी

डांडिया नृत्य में 30 जख्मी जाले : दोघरा महावीरी झंडा महोत्सव के अवसर चलाये गये डान्डिया नृत्य प्रतिस्पर्धा में पांच विभिन्न इलाके के टीमों ने भाग लिया़ पांचों टीम अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी. आलम यह हुआ कि इसमें भाग लेने वाले लोग इतने मग्न थे कि उन्हें […]

डांडिया नृत्य में 30 जख्मी जाले : दोघरा महावीरी झंडा महोत्सव के अवसर चलाये गये डान्डिया नृत्य प्रतिस्पर्धा में पांच विभिन्न इलाके के टीमों ने भाग लिया़ पांचों टीम अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी. आलम यह हुआ कि इसमें भाग लेने वाले लोग इतने मग्न थे कि उन्हें जख्म-दर-जख्म होता गया और वे लोग अपने कला प्रदर्शन में लीन रहे़ दर्शकदीर्घा में खड़े लोगों द्वारा आयोजकों को बताया गया तब जाकर उन कलाकारों को कार्यक्रम से अलग कर इलाज करवाया गया़ इस तरह से पांचो टीमों से तीस कलाकार जख्मी हुए, जिन्हें महोत्सव में उपस्थित मेडिकल टीम द्वारा उपचार किया गया़महोत्सव नहीं पहुंचे विधान पार्षद विजय कुमार मिश्राजाले : वर्ष 1990 से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले वर्तमान में जदयू के विधान पार्षद विजय कुमार मिश्र इस वर्ष दोघरा के महावीरी झंडा महोत्सव में नहीं दिखे़ प्रत्येक वर्ष इस महोत्सव में भाग लेने वे निर्धारित समय पर पहुंच जाते थे़ मगर इस वर्ष उनका महोत्सव में भाग नहीं लेना वहां उपस्थित बुद्घिजीवियों के लिए चर्चा का विषय बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >