विसर्जन के साथ सूर्य पूजनोत्सव का समापन

विसर्जन के साथ सूर्य पूजनोत्सव का समापन तस्वीर- अंतिम दर्शन के लिए तालाब किनारे रखी सूर्य प्रतिमा. कमतौल. अहियारी दक्षिणी पंचायत के महथा पोखर पर छठ के अवसर पर शुरू किये गये चार दिनी सूर्य पूजनोत्सव का गुरुवार को धूमधाम से प्रतिमा विसर्जन के बाद समापन हो गया़ देर शाम स्थापित सभी प्रतिमाओं को जल […]

विसर्जन के साथ सूर्य पूजनोत्सव का समापन तस्वीर- अंतिम दर्शन के लिए तालाब किनारे रखी सूर्य प्रतिमा. कमतौल. अहियारी दक्षिणी पंचायत के महथा पोखर पर छठ के अवसर पर शुरू किये गये चार दिनी सूर्य पूजनोत्सव का गुरुवार को धूमधाम से प्रतिमा विसर्जन के बाद समापन हो गया़ देर शाम स्थापित सभी प्रतिमाओं को जल प्रवाह दिया गया़ बैंड बाजे पर बज रहे विदाई गीत और उपस्थित लोगों के हे छठी मैया के जयकारे से वातावरण गूंज रहा था़ इससे पहले सभी प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर परिसर से बहार रखा गया, जहां पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने अंतिम रूप से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की़ अध्यक्ष रामदहीन यादव ने अगले वर्ष पुन: पूजनोत्सव मनाये जाने की घोषणा की़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >