पीएम के कार्यक्रम को ले युद्ध स्तर पर चल रही तैयारी

पीएम के कार्यक्रम को ले युद्ध स्तर पर चल रही तैयारी राज मैदान में तैयार किया जा रहा नया मंचसुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग का काम भी तेजफोटो. 3 व 4परिचय. राज मैदान में बन रहा बैरिकेडिंग व तैयार हो रहा नया मंच.दरभंगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी चल […]

पीएम के कार्यक्रम को ले युद्ध स्तर पर चल रही तैयारी राज मैदान में तैयार किया जा रहा नया मंचसुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग का काम भी तेजफोटो. 3 व 4परिचय. राज मैदान में बन रहा बैरिकेडिंग व तैयार हो रहा नया मंच.दरभंगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है. पीएम श्री मोदी के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर प्रधानमंत्री कार्यालय से विशेष टीम भी निगरानी कर रही है. वहीं डीएम कुमार रवि, एसएसपी एके सत्यार्थी, सिटी एसपी हर किशोर राय भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. ज्ञातव्य हो कि आगामी 2 नवंबर को प्रधानमंत्री का आगमन दरभंगा में प्रस्तावित है. वे यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस नजरिये से राज मैदान में जोर-शोर से तैयारी चल रही है. पीएम के लिए नया मंच बनाया जा रहा है. जर्जर हो चुके पुराने मंच को हटा दिया गया है. इसकी जगह नया मंच आकार ले रहा है. वहीं पश्चिम दिशा में दो बड़े गेट भी बनाये जाने हैं. इधर इस मौके पर जुटनेवाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग किया जा रहा है. वरिष्ठ पदाधिकारी के निर्देशन में मजदूर इसे तैयार कर रहे हैं. दूसरी ओर मैदान को भी समतल किया जा रहा है. हेलीपैड भी बनाया जा रहा है. सांसद कीर्ति आजाद भी इस तैयारी पर नजर रख रहे हैं. इस कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों में विशेष उत्साह है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >