भूमि विवाद में मारपीट कर किया जख्मी

भूमि विवाद में मारपीट कर किया जख्मी सिंहवाड़ा. सिमरी निवासी हरिनाथ यादव ने जबर्दस्ती घर मे घुस कर गाली-गलौज एवं मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए सुरेश यादव, मीना देवी, उमेश यादव, माधो कुमारी, गोपी यादव को नामजद अभ्युक्त बनाया है. वहीं जख्मी हरिनाथ यादव की पत्नी मंजू देवी, पुत्र दीपक कुमार […]

भूमि विवाद में मारपीट कर किया जख्मी सिंहवाड़ा. सिमरी निवासी हरिनाथ यादव ने जबर्दस्ती घर मे घुस कर गाली-गलौज एवं मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए सुरेश यादव, मीना देवी, उमेश यादव, माधो कुमारी, गोपी यादव को नामजद अभ्युक्त बनाया है. वहीं जख्मी हरिनाथ यादव की पत्नी मंजू देवी, पुत्र दीपक कुमार एवं गौतम कुमार का इलाज सिंहवाड़ा पीएचसी मे कराया गया. बताया गया है कि जमीनी विवाद के कारण मारपीट हुई. पुलिस कांड सं0 140/15 दर्ज कर मामले का अनुसंधान कर कर रही है. उधर सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के सनहपुर निवासी चाय दुकानदार दशरथ महतो की पैसे के लेनदेन में ग्राहकों से ही मारपीट हो गयी. इसमें जख्मी दशरथ महतो का इलाज सिंहवाड़ा पीएचसी में कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >