जदयू : नीतीश ही करेंगे बिहार का विकास

जदयू : नीतीश ही करेंगे बिहार का विकास : जनसंपर्क अभियान चलाते जदयू प्रत्याशी अमरनाथ गामी हायाघाट. जदयू प्रत्याशी विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि नीतीश कुमार विकास के प्रति समर्पित व्यक्ति का नाम है जो दिन रात विकास के कार्यों में लगकर बिहार को इस मंजिल तक पहुंचाने का काम किया है. लालू यादव […]

जदयू : नीतीश ही करेंगे बिहार का विकास : जनसंपर्क अभियान चलाते जदयू प्रत्याशी अमरनाथ गामी हायाघाट. जदयू प्रत्याशी विधायक अमरनाथ गामी ने कहा कि नीतीश कुमार विकास के प्रति समर्पित व्यक्ति का नाम है जो दिन रात विकास के कार्यों में लगकर बिहार को इस मंजिल तक पहुंचाने का काम किया है.

लालू यादव एवं सोनिया गांधी का आशीर्वाद एवं सहयोग से पुन: वे सत्ता में आयेंगे और बिहार को विकास के अंतिम शिखर पर पहुंचाने का काम करेंगे. इस दौरान उन्होनें पघारी में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी किया. इस मौके पर उन्होंने उन्होंने पघारी, कमलपुर, सनखेरहा, महेशपुर, कुमरंजीत, ठाठोपुर, खंगरैठा, रूपौलिया, आदावन, हनुमाननगर आदि क्षेत्रों में लोगों से मिलकर वोट मांगा. उनके साथ उदय चौधरी, रामचन्द्र मुखिया, श्रीराम मास्टर साहब, पप्पू सिंह, गौड़ी चौधरी, जय नारायण चौधरी, कमलेश यादव, राम नरेश यादव, मो़ गफ्फार, पिताम्बर साह, रामचन्द्र साह, परमानंद सिंह, भोला सदा, राजेश साह, शीतल मुखिया, सोमन सिंह, बिरेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, कौशल सिंह, राम प्रवेश सिंह, राधा रमण मंडल, शिवजी मंडल, राम नारायण मंडल, प्रदीप कुमार, जीतेन्द्र मांझी, राजगीर पासवान, राज कुमार यादव, योगी यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >