बैंकों में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना

बैंकों में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना फोटो-4परिचय- ग्रामीण के क्षेत्रीय कार्यालय में शपथ लेते अधिकारी व कर्मचारीदरभंगा. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया. सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक उदय नाथ गिरि ने अधिकारियों एवं बैंक कर्मियों को शपथ दिलाया. […]

बैंकों में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मना फोटो-4परिचय- ग्रामीण के क्षेत्रीय कार्यालय में शपथ लेते अधिकारी व कर्मचारीदरभंगा. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया. सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक उदय नाथ गिरि ने अधिकारियों एवं बैंक कर्मियों को शपथ दिलाया. क्षेत्रीय प्रबंधक ने निबारक सतर्कता, को कुशासन का महत्वपूर्ण साधन बताते हुए बैंक कर्मियों को बैंकिंग कार्यों में जागरूकता के निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही बैंकों के व्यवसाय में वृद्धि की जा सकती है. यह जागरूकता हर स्तर पर होनी चाहिए. इस मौके पर उप क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरेकृष्ण झा, राजभाषा अधिकारी सुजीत कुमार सिंह आदि ने विचार व्यक्त किये. दूसरी ओर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय मेंं क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद मोहन दास ने बैंक कर्मियों को शपथ दिला. उन्होंने बैंक कर्मियों को जागरूकता के आधारभूत संरचनाओं की व्याख्या करते हुए इस पर अमल करने के निर्देश दिया. इस मौके पर कई शाखा प्रबंधक भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >