Darbhanga News: पुरुषों ने 56.84 एवं महिलाओं ने 71.25 प्रतिशत किया मतदान

Darbhanga News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार ने बताया है कि जिले मतदान का प्रतिशत काफी बेहतर रहा.

Darbhanga News: दरभंगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार ने बताया है कि जिले मतदान का प्रतिशत काफी बेहतर रहा. पुरुषों ने 56.84 प्रतिशत एवं महिलाओं ने 71.25 प्रतिशत मतदान किया. जिले में कुल मतदान का प्रतिशत 63.66 रहा. बताया कि कुशेश्वरस्थान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 62.89 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरुष 52.29 एवं महिलाओं ने 74.60 प्रतिशत मतदान किया. गौड़ाबौराम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 64.04 प्रतिशत मतदान हुआ. इसमें पुरुष मतदाताओं ने 54.54 प्रतिशत एवं महिलाओं ने 74.69 प्रतिशत मतदान किया. बेनीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 62.44 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरुष मतदाताओं ने 55.31 प्रतिशत एवं महिलाओं ने 70.28 प्रतिशत किया. अलीनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 60.32 प्रतिशत मतदान हुआ. इसमें पुरुष मतदाताओं ने 51.70 प्रतिशत एवं महिलाओं ने 69.79 प्रतिशत मतदान किया. ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 62.86 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 55. 32 एवं महिलाओं का प्रतिशत 71.32 रहा. दरभंगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 60.01 प्रतिशत मतदान हुआ. इसमें पुरुष मतदाताओं ने 59.32 एवं महिलाओं ने 60.77 प्रतिशत मतदान किया. हायाघाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 66.39 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 59.16 एवं महिला का प्रतिशत 74.46 रहा. बहादुरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 70.32 प्रतिशत मतदान हुआ. इसमें पुरुष मतदाताओं ने 65.50 एवं महिलाओं ने 75.78 प्रतिशत मतदान किया. केवटी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 64.26 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 57.20 एवं महिलाओं का प्रतिशत 72.24 प्रतिशत रहा. जाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 63.51 प्रतिशत मतदान हुआ. इसमें पुरुष मतदाताओं ने 56.85 प्रतिशत एवं महिलाओं ने 70.99 प्रतिशत मतदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >