Darbhanga News: पीएटी के लिए 22 विषयों में 610 रिक्तियों के विरुद्ध 3841 आवेदन

Darbhanga News:लनामिवि की ओर से विलंब शुल्क का पीएटी-2023 के लिए आनलाइन आवेदन लेने की तिथि 15 फरवरी को समाप्त हो गयी.

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि की ओर से विलंब शुल्क का पीएटी-2023 के लिए आनलाइन आवेदन लेने की तिथि 15 फरवरी को समाप्त हो गयी. 22 विषयों में 610 रिक्तियों के विरुद्ध 3841 आवेदन मिला है. बिना विलंब शुल्क का 11 फरवरी तक कुल 3150 आवेदन मिला था. यानी विलंब शुल्क के साथ 691 आवेदन प्राप्त हुए हैं. हालांकि आवेदन के लिए पंजीयन 4355 छात्रों ने किया था. सबसे ज्यादा आवेदन हिंदी विषय में 386 एवं सबसे कम दर्शन शास्त्र एवं संस्कृत में 37-37 आवेदन मिला है, जबकि रिक्तियां सबसे ज्यादा अंग्रेजी में 70 तथा सबसे कम प्रबंधन में चार है. आवेदन में त्रुटि सुधार 16-18 फरवरी तक हो सकेगा. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड छात्र-छात्रा 24 फरवरी से डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा एक मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.45 बजे तक ली जायेगी. इसका रिजल्ट 12 मार्च को जारी किया जाएगा. इसमें दो पत्रों की परीक्षा होगी. दोनों पत्रों की परीक्षा ओएमआर शीट पर मल्टीप्ल चॉइस क्वेश्चन आधारित होगी. दोनों पत्रों की परीक्षा में छात्रों को 50-50 प्रश्नों का जवाब देना होगा. प्रत्येक प्रश्न दो-दो अंकों का होगा. इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. प्रथम पत्र मे प्रश्न क्वालिटेटिव टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड से तथा दूसरे पत्र मे पीजी कोर्स के संबंधित विषय से पूछा जायेगा.

आंसर-की वेबसाइट पर अपलोड करने, सफल छात्रों का इंटरव्यू संबंधित विषय के पीजी विभाग में लिये जाने, साक्षात्कार का रिजल्ट प्रकाशित करने, कोर्स वर्क में नामांकन एवं वर्ग संचालन की तिथि फिलहाल जारी नहीं की जा सकी है. इधर संभावना जताई जा रही है कि पीएचडी एडमिशन टेस्ट की तिथि में बदलाव हो सकती है. कारण यह बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय द्वारा पीएटी का परीक्षा एक मार्च को निर्धारित है. उस दिन यूजीसी नेट की परीक्षा भी तय है. ऐसी स्थिति में विवि अगर अपनी परीक्षा की तिथि में बदलाव नहीं करेगा, तो पीएटी के वैसे आवेदक जो यूजीसी नेट की परीक्षा में भी आवेदक हैं, किसी एक परीक्षा में ही शामिल हो सकेंगे. इसका नुकसान छात्रों को उठाना पड़ सकता है.

परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने बताया कि अभी तक बदलाव से संबंधित अधिसूचना जारी नहीं की जा सकी है, लेकिन तिथि परिवर्तन के मुद्दे पर विवि विचार कर रहा है. पीएटी के कोर कमेटी की होने वाली बैठक की अनुशंसा के आलोक में निर्णय लिया जाएगा.

विषय- रिक्तियां- प्राप्त आवेदन

वनस्पति विज्ञान- 16-91रसायन विज्ञान-61-174वाणिज्य-13-246प्रबंधन-04-55अर्थशास्त्र-28-158शिक्षा-40-246अंग्रेजी-70-282भूगोल-18-137हिंदी-50-386इतिहास-14-332मैथिली-25-66गणित-22-196दर्शनशास्त्र-37-37भौतिकी-15-149राजनीति विज्ञान-28-247मनोविज्ञान-46-329संस्कृत-18-37समाजशास्त्र-15-169उर्दू-24-60जंतुविज्ञान-38-295गृहविज्ञान-09-109संगीत-19-40

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >