पोखर में नहाने गयी महिला की डूबने से मौत

सिंहवाड़ा : सिमरी थाना क्षेत्र के बस्तवाड़ा डीह टोल स्थित रामा पोखर में डूबने से बुधवार को एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान कमतौल थाना के बरैल निवासी स्व. शकुर की पत्नी इशरत परवीन के रुप में हुई है. जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व इशरत बस्तवाड़ा के अंसारी मुहल्ला में अपने […]

सिंहवाड़ा : सिमरी थाना क्षेत्र के बस्तवाड़ा डीह टोल स्थित रामा पोखर में डूबने से बुधवार को एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान कमतौल थाना के बरैल निवासी स्व. शकुर की पत्नी इशरत परवीन के रुप में हुई है.

जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व इशरत बस्तवाड़ा के अंसारी मुहल्ला में अपने बहनोई मो. नजबुल हसन घर आयी थी. बुधवार की दोपहर स्नान करने पोखर में गयी थी. नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी. सिमरी थाना के पुअनि जागेशवर यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. विधायक प्रतिनिधि कैसर खान ने घटना की जानकारी सीओ सुशील कुमार उपाध्याय को देकर सरकारी सहायता की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >