दो गुटों में मारपीट, विरोध में दरभंगा-सकरी पथ जाम

दरभंगा : सदर थाना क्षेत्र के खुटवारा गांव में गुरुवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. ग्रामीण जन अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादव फायरिंग की बात कही जा रही है. हालांकि, घटना में वे बाल-बाल बच गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है. काफी […]

दरभंगा : सदर थाना क्षेत्र के खुटवारा गांव में गुरुवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. ग्रामीण जन अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादव फायरिंग की बात कही जा रही है. हालांकि, घटना में वे बाल-बाल बच गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है. काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोग जाम हटाने के लिए राजी हुए. सड़क जाम रहने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई. इधर, सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने गोलीबारी की घटना से इन्कार किया है.

उन्होंने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है. दिए गए आवेदन पर कार्रवाई की जाएगी. इधर, चंद्रकांत यादव ने आरोपितों पर दो गोली चलाने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष शशिनाथ सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आरोपितों का नाम और पता स्पष्ट हो पाएगा. उन्होंने मारपीट की घटना की पुष्टि की है. घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. पुलिस कैंप कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >