कोलकाता-दरभंगा एक्स. में सब्जी की टोकरी से 259 बोतल विदेशी शराब बरामद

दरभंगा : कोलकाता से दरभंगा आयी एक्सप्रेस ट्रेन से जीआरपी ने बीती रात 259 बोतल विदेशी शराब बरामद की. ऊंचे दाम पर यहां शराब की कालाबाजारी करने के लिए कारोबारी महिला ने सब्जी की टोकरी में छिपा कर लायी थी. नियमित जांच के क्रम में जीआरपी के जवानों ने जब उसकी टोकरी की तलाशी ली […]

दरभंगा : कोलकाता से दरभंगा आयी एक्सप्रेस ट्रेन से जीआरपी ने बीती रात 259 बोतल विदेशी शराब बरामद की. ऊंचे दाम पर यहां शराब की कालाबाजारी करने के लिए कारोबारी महिला ने सब्जी की टोकरी में छिपा कर लायी थी.

नियमित जांच के क्रम में जीआरपी के जवानों ने जब उसकी टोकरी की तलाशी ली तो उससे विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि भठियारीसराय निवासी परशुनिया सब्जी वाली के सामान से यह बरामदगी हुई, हालांकि वह भाग निकली. इस मामले में कांड अंकित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >