दरभंगा के केवटी में मेला देखने गए छात्र की संदिग्ध मौत: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

दरभंगा के केवटी में मेला देखने गए 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

छात्र संदिग्ध मौत: दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयलास्थान गांव में शुक्रवार की रात मेला देखने के बहाने घर से बुलाकर ले जाए गए आठवीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान कोयलास्थान गांव निवासी राम विनोद यादव के पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है. सुमन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने गांव के ही एक किशोर सहित अन्य पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पड़ताल में बच्चों के बीच हंसी-मजाक के दौरान विवाद की बात सामने आ रही है.

मेला दिखाने के बहाने ले गया, 100 मीटर दूर मिला शव

मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार रात सुमन घर पर मौजूद था. इसी दौरान गांव का ही एक लड़का उसे मेला घुमाने के बहाने बुलाकर ले गया. काफी देर तक जब सुमन वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की.

  • घर से महज 100 मीटर की दूरी पर चंदन साइबर कैफे के समीप सुमन अचेत अवस्था में पड़ा मिला.
  • आनन-फानन में परिजन उसे डीएमसीएच ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
  • सूचना मिलते ही केवटी और बेंता थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया.

हंसी-मजाक में विवाद या पूर्व रंजिश, जांच में जुटी पुलिस

केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्चों के बीच आपसी हंसी-मजाक के दौरान विवाद होने का मामला सामने आया है. घटना के समय मौके पर तीन-चार अन्य नाबालिग लड़के भी मौजूद थे.

  • पुलिस यह पता लगा रही है कि बच्चों के बीच विवाद किस बात पर हुआ और मौत किन परिस्थितियों में हुई.

पिता ने पूर्व विवाद में मारपीट कर हत्या की आशंका जताई है.

  • परिजनों का लिखित आवेदन मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा.

सुमन सदर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर स्थित स्कूल में आठवीं का छात्र था और तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था. उसकी असामयिक मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.

ये भी पढ़ें: LNMU Admission: 7 से 9 सितंबर तक कॉलेज विकल्प चुनने का मौका, रिक्त सीटों पर होगा ऑन-स्पॉट नामांकन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >