धारदार हथियार लेकर अचानक थाने में घुसा युवक, कहा -मैडम जी मुझे गिरफ्तार कर लीजिए…

बिहार के दरभंगा जिले के सिमरी थाना का एक युवक मो तौफीक, गांव के एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद थाना पहुंचा और कहा मैडम जी मुझे गिरफ्तार कर लीजिए. थानें में उसने अपना आरोप भी स्वीकार कर लिया….

बिहार के दरभंगा जिले के सिमरी थाने में बुधवार को अचानक से एक युवक मो तौफीक आया और उसने पुलिस से कहा- मैने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है. आप मुझे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लीजिए. सिमरी थाना की पुलिस यह सब सुनकर पहले तो चौंक गई फिर पुलिस ने युवक को पकड़ा और उसकी बताई हुई जगह पर जाकर जांच किया. पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि अधेड़ उम्र का व्यक्ति मो नाजिम गम्भीर रूप से जख्मी होकर बेहोश पड़ा हुआ था. उसके गले पर गंभीर जख्म के निशान थे. सिमरी थाना पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया है. जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई

क्या है मामला

सिमरी उच्च विद्यालय के निकट आपसी विवाद में पड़ोस के एक युवक ने अधेड़ की गला रेत हत्या कर दी. धारदार हथियार से गला काटने के बाद आरोपित कुछ देर तक वहां पर खड़ा रहा. इसके बाद खुद ही थाना जाकर पुलिस के सामने अपने आपको सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के मो नसीम (55) और  मो तौकीब उर्फ चांद  (19) के बीच  कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. मंगलवार को देर शाम सिमरी हाइ स्कूल के पास बगीचे में तौकीब उर्फ चांद ने मो. नसीम को तेजधार हथियार से गला रेतकर मार डाला.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी, जानें बर्फबारी और बारिश को लेकर क्या है अपडेट

उसके बाद वह थाने में पहुंच गया. अपना अपराध कबूल करते हुए खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि नसीम व तौकीब दोनों पड़ोसी हैं. नसीम गांव के आसपास ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. सिमरी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि मंगलवार को देर शाम सात बजे थाने पर मो रकीब का पुत्र तौकीब आया. बताया कि उसने एक व्यक्ति को धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर मार दिया है.

घटना के सत्यापन के लिए सशस्त्र बल के साथ पुलिस को मौके पर भेजा गया. वह एक व्यक्ति छटपटा रहा था. उसके गले पर जख्म के निशान थे. उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया. लड़के की निशानदेही पर हथियार को भी बरामद कर लिया गया. हत्याकांड के पीछे का कारण जांच के बाद ही पता चल सकेगा. पुलिस मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >