बिहार में राज्यकर्मियों का बढ़ा डीए, जुलाई का एरियर भी मिलेगा

राज्य सरकार अपने कर्मियों को एक जुलाई, 2021 के प्रभाव से ही बढ़ा हुआ डीए (महंगाई भत्ता) देगी. इससे संबंधित प्रस्ताव को वित्त विभाग अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है.

पटना. राज्य सरकार अपने कर्मियों को एक जुलाई, 2021 के प्रभाव से ही बढ़ा हुआ डीए (महंगाई भत्ता) देगी. इससे संबंधित प्रस्ताव को वित्त विभाग अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है.

इस बार कैबिनेट की होने वाली बैठक में इसकी मंजूरी मिलने की संभावना जतायी जा रही है. 15 अगस्त के पहले राज्यकर्मियों को 28% डीए का तोहफा मिल सकता है.

इसका भुगतान जब भी होगा, तो जुलाई का एरियर भी राज्यकर्मियों को दिया जायेगा. केंद्र सरकार ने अपने कर्मियों को 28% डीए देने की घोषणा कर दी है.

इसके बाद राज्य में भी इसे लागू करने की कवायद तेज हो गयी है. इससे राज्य के खजाने पर करीब ढाई हजार करोड़ का वित्तीय बोझ बढ़ेगा. साथ ही करीब चार लाख कर्मियों को इसका पर लाभ मिलेगा.

मालूम हो कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मियों को महंगाई भत्ता देने की घोषणा की थी. उसके बाद ही राज्यकर्मियों के भत्ते में बढोतरी की उम्मीद की जा रही थी.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >