कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में उमड़ी भीड़, राहुल गांधी बोले- BJP-RSS देश में डर और नफरत पैदा कर रहे हैं

congress halla bol rally कांग्रेस की हल्लाबोल रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आएसएस) पर निशाना साधते कहा कि ये दोनों संगठन देश में जानबूझकर नफरत एवं डर का माहौल पैदा कर रहे हैं.

महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी मसले पर कांग्रेस की ओर से रविवार को हल्ला बोल रैली का आयोजन किया गया था.

रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली में देश के अलग अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.

रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आक्रमक दिखे. उन्होंने कहा कि हम केंद्र की बीजेपी सरकार के आईटी,ईडी से नहीं डरता. वो मुझे एक घंटा पूछताछ करें या पांच साल पूछताछ कर लें.

रामलीला मैदान में कांग्रेस की उमड़ी भीड़ को देखते हुए मैदान के आसपास की सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए थे.

पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं के बढ़ते दाम पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘मोदी जी कहते हैं कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया तो हम बताना चाहते हैं कि कांग्रेस ने महंगाई कभी इतनी नहीं बढ़ाई.’

राहुल गांधी ने कहा नरेंद्र मोदी जी की विचारधारा देश को बांटना है और कुछ लोगों को फायदा देना है. लेकिन हमारी विचारधारा पूरे देश को जोड़ने का है, किसानों, मजदूरों और छोटे दुकानदारों को लाभ दिलाना है.

कांग्रेस की रैली में पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने रविवार को ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए तथा कई कार्यकर्ताओं ने बैनर एवं पोस्टरों के जरिये राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालने की मांग की .

‘महंगाई पर हल्ला-बोल’ पर कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं. अब विपक्ष के पास जनता के पास जाने और सीधा संवाद करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है. यही कारण है कि कांग्रेस सात सितंबर से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा निकालने जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >