CM Nitish Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर निकलने वाले हैं. उनके संभावित कार्यक्रम को लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. सीएम नीतीश 10 से 13 मार्च तक कोसी-सीमांचल के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे. इस दौरान वे अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम में भाग भी ले सकते हैं.
किस तारीख को किस जिले में है कार्यक्रम?
जानकारी के मुताबिक, 10 मार्च को सीएम नीतीश कुमार सुपौल और मधेपुरा जिले का दौरा करेंगे. इन दोनों जिलों में निर्धारित कार्यक्रम में सीएम नीतीश हिस्सा लेंगे. इसके बाद 11 मार्च को वे किशनगंज और अररिया जिले में पहुंचेंगे. यहां कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे फिर मधेपुरा लौट जायेंगे.
इसके बाद 12 मार्च को सीएम नीतीश कटिहार और पूर्णिया पहुंचेंगे, जहां के कार्यक्रम में वे शामिल होंगे. इसके बाद 13 मार्च को मुख्यमंत्री सहरसा और खगड़िया जायेंगे. यहां समृद्धि यात्रा खत्म होने के बाद सीएम नीतीश पटना लौट आयेंगे. सीमांचल में दौरे को लेकर सीएम नीतीश तीन दिन एमएलसी ललन सर्राफ के आवास पर ही ठहरेंगे.
आज पटना में सीएम नीतीश का कार्यक्रम
सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जाने से पहले बिहार में चल रहे कई योजनाओं और परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इसी क्रम में आज (रविवार) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग के कार्य का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा के साथ बड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
राज्यसभा जाने से पहले एक्शन में सीएम नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को बख्तियारपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बख्तियारपुर-ताजपुर पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और इसे जल्द पूरा कर लेने का आदेश भी दिया था. इस तरह से सीएम नीतीश राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन करने के बाद एक्शन मोड में हैं. राज्यसभा जाने से पहले कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करने वाले हैं.
Also Read: बिहार में जाम की झंझट से मिलेगा छुटकारा, 83 रेलवे ओवरब्रिज की मिली मंजूरी
