CM Nitish कल जाएंगे दिल्ली, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के परिवार से कर सकते हैं मुलाकात

CM Nitish: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल रविवार को निजी दौरे पर दिल्ली जाएंगे. इस दौरान वे दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं.

CM Nitish: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल रविवार को निजी दौरे पर दिल्ली जाएंगे. इस दौरान वे दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं. साथ ही वे NDA के बड़े नेताओं से भी मिल सकते हैं. बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार की रात हो गया था. वे 92 साल के थे, लंबे समय से बीमार चल रहे थे. घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था. हॉस्पिटल द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली थी.

आज मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है. नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर सुबह 11:45 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी गई है. पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेता निगम बोध घाट जाएंगे और उनके अंतिम विदाई में शामिल होंगे.

Also Read: कौन हैं चिराग के करीबी हुलास पांडेय? जिनके घर ED की रेड में मिले भारी मात्रा में कैश और जमीन के कागजात

दिल्ली में एनडीए के बड़े नेताओं से भी कर सकते हैं मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक यह भी खबर आ रही है कि नीतीश कुमार दिल्ली में एनडीए के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. इसके पीछे की वजह बिहार की राजनीति में चल रही सियासी हलचलों को विराम देना भी हो सकता है. क्योंकि पिछले कुछ दिनों से अमित शाह के बयान के बाद बिहार की राजनीति में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि सीएम नीतीश बड़ा फैसला ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >