CM Nitish Gift: CM नीतीश ने 1.13 करोड़ लाभार्थियों को भेजी पेंशन राशि, हर माह मिलेंगे अब इतने रुपये

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1.13 करोड़ लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है. डीबीटी के जरिए सभी पात्रों के खाते में 1100-1100 रुपये ट्रांसफर किए गए. सीएम ने कहा कि अब किसी भी योग्य बुजुर्ग, विधवा या दिव्यांग को पेंशन से वंचित नहीं किया जाएगा.

CM Nitish Gift: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के 1.13 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी. प्रत्येक लाभार्थी को इस बार 1,100 रुपये मिले. अगस्त महीने की कुल राशि 1,263.95 करोड़ रुपये के करीब थी, जिसे पटना के 1, अणे मार्ग स्थित संकल्प में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जारी किया गया.

जून से बढ़ा दी गई है पेंशन राशि

मुख्यमंत्री ने बताया कि जून 2025 से वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये कर दी गई है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना से छूट न जाए.

कार्यक्रम में दिखाई गई शॉर्ट फिल्म

कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई. इस दौरान वृद्धजन पेंशन योजना, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन समेत कुल 6 प्रमुख योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई. इनमें सबसे अधिक 51.98 लाख लाभार्थी बुजुर्ग पेंशन योजना के हैं, जिनके खातों में 585.87 करोड़ रुपये भेजे गए.

नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार शुरू से ही समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और उनकी भलाई के लिए निरंतर काम कर रही है. यह पेंशन योजना समाज के कमजोर तबकों की सहूलियत और सुरक्षा सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण कदम है.

Also Read: Bihar Election 2025: चाचा ‘नीतीश’ पर चिराग की हां, लेकिन बहनोई ‘अरुण’ को बनाएंगे डिप्टी सीएम!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >