CM Nitish पहुंचे नालंदा के स्मृति वाटिका, पुण्यतिथि पर अपने पिता को याद कर हुए भावुक

CM Nitish: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को अपने दिवंगत पिता रामलखन सिंह की 46वीं पुण्यतिथि पर नालंदा पहुंचे. उन्होंने भावुकता के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की. यह कार्यक्रम नालंदा के स्मृति वाटिका में आयोजित था.

CM Nitish: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को अपने दिवंगत पिता रामलखन सिंह की 46वीं पुण्यतिथि पर नालंदा पहुंचे. उन्होंने भावुकता के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की. यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नालंदा के हरनौत प्रखंड अंतर्गत कल्याण विगहा गांव के वैधराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका में आयोजित किया गया था. जहां उनका पैतृक घर भी स्थित है.

नीतीश कुमार ने सबसे पहले अपने गांव के देवीस्थान में पूजा-अर्चना की. उन्होंने देवी-देवताओं को फल और मिठाई से भोग लगाया. जो उनकी परंपरागत धार्मिक भावना का प्रतीक था. उसके बाद वे अपने बेटे निशांत कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ स्मृति वाटिका पहुंचे.

सीएम नीतीश मां और पत्नी को भी याद कर हुए भावुक

स्मृति वाटिका में पहुंचकर नीतीश कुमार ने अपने पिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की. यह क्षण उनके लिए बेहद भावुक था. जो चेहरे पर झलक रहा था. उन्होंने न केवल अपने पिता को याद किया, बल्कि अपनी माता परमेश्वरी देवी और पत्नी मंजू सिन्हा को भी याद कर पुष्प अर्पित की.

Also Read: बिहार के इस जिले में बनेगा राज्य का दूसरा ग्लास ब्रिज, कैमूर को भी मिली बड़ी सौगात

अपने समय के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे रामलखन सिंह

बता दें कि राजनीतिक और सामाजिक परिवेश में सक्रिय रहे रामलखन सिंह अपने समय के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे. उनका जीवन और संघर्ष आज भी उनके परिवार और समाज के लिए प्रेरित करने वाला है. वे अपने क्षेत्र के प्रसिद्ध वैद्य थे. नीतीश कुमार ने अपने पिता की विरासत को जीवंत रखने का अथक प्रयास किया है.

रामलखन सिंह स्मृति

समारोह में उपस्थित रहे ग्रामीण और नेतागण

इस खास मौके पर मंत्री जमा खान, विधान पार्षद संजय गांधी, ललन सर्राफ, राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील, बिहारशरीफ महानगर अध्यक्ष गुलरेज अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ. धनंजय कु. देव, रंजीत कुमार, देवन प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार आदी मौजूद थे. स्थानीय ग्रामीण और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति ने इस श्रद्धांजलि समारोह को और भी अधिक महत्वपूर्ण बना दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >