Chirag Paswan Youth Dialogue लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 24 सितंबर को पटना में युवाओं के लिए ‘Youth BOLE TO’ कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. वेटनरी ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान युवाओं से सीधे संवाद करेंगे. खास तौर पर Gen-Z के युवाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जोड़ा जा रहा है.
पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में युवा शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख सकेंगे. डिजिटल दौर की चुनौतियों और भविष्य को लेकर युवाओं के सवाल भी कार्यक्रम में उठाये जाएंगे.
युवाओं के सवालों पर होगी सीधी बातचीत
‘Youth BOLE TO’ का फोकस युवाओं को अपनी बात सीधे चिराग पासवान तक पहुंचाने पर रहेगा. कार्यक्रम में युवा अपने सवाल पूछने के साथ रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सुझाव भी रख सकेंगे.
सुरेंद्र विवेक ने कहा कि युवाओं की भूमिका केवल भविष्य तक सीमित नहीं है. मौजूदा समय में भी वे सामाजिक और आर्थिक बदलाव का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. ऐसे में उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना जरूरी है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें..
युवा प्रकोष्ठ को सौंपी गयी आयोजन की जिम्मेदारी
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में आयोजन से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की गयी. युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष को कार्यक्रम के संयोजन और समन्वय की जिम्मेदारी दी गयी है.
पार्टी की ओर से जिला स्तर पर युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने की तैयारी की जा रही है. आयोजन में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है.
शिक्षा-रोजगार से लेकर डिजिटल चुनौतियों तक मुद्दे
कार्यक्रम में युवाओं से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. इनमें शिक्षा और रोजगार के अवसर, कौशल विकास, स्टार्टअप और उद्यमिता, तकनीक का बढ़ता प्रभाव और डिजिटल युग से जुड़ी चुनौतियां प्रमुख हैं.
पार्टी के मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद युवाओं के साथ संवाद करना और उनकी समस्याओं व अपेक्षाओं को समझना है. 24 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में युवाओं को सीधे सवाल रखने का मौका मिलेगा.
Also Read : 10 लाख से शुरू किया कारोबार, चार साल में 1.50 करोड़ का टर्नओवर; अब 100 करोड़ पर खुशबू की नजर
