बिहार में आंगनबाड़ी के बच्चों को मिलेगा अब डब्बा बंद खाना, विभाग ने शुरू की तैयारी

अब तक यहां आने वाले बच्चों को गर्म पका खाना दिया जाता है, लेकिन अब बच्चों को और हेल्दी व स्वच्छ खाना मिले, इसको लेकर विभाग की तैयारी शुरू हो गयी है.

पटना. राज्यभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अप्रैल महीने से बच्चों को डिब्बा बंद पोषाहार दिया जायेगा.

अब तक यहां आने वाले बच्चों को गर्म पका खाना दिया जाता है, लेकिन अब बच्चों को और हेल्दी व स्वच्छ खाना मिले, इसको लेकर विभाग की तैयारी शुरू हो गयी है.

अधिकारियों के मुताबिक इस योजना को शिक्षा विभाग के साथ मिलकर किया जायेगा और एक अप्रैल से आरंभ हो रहे अगले वित्तीय वर्ष से बच्चों को डिब्बा बंद खाना मिलने लगेगा.

बच्चों को हर दिन मेनू के मुताबिक और बेहतर खाना दिये जायेंगे. अधिकारियों के मुताबिक इस संबंध में वैसे राज्यों का फीडबैक तैयार करने का दिशा-निर्देश दिया गया है.

जहां यह पूर्व से हो रहा है. इसको लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया गया है. इसमें मंत्री के स्तर से अभी स्वीकृति बाकी है.

अभी एक लाख छह हजार सेंटर

आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या एक लाख 14 हजार है, जिसमें से एक लाख चार लाख सेंटर नियमित चल रहे हैं.

इनमें हर सेंटर पर 25 से अधिक बच्चे होते हैं. इन्हें हर दिन सेंटर पर पका भोजन दिया जाता हैं, यह काम सहायिका का है, जो हर दिन मेनू के मुताबिक बच्चों को खाना देती हैं.

कहां कितने सेंटर चल रहे हैं

स्कूल : 4010

अपना भवन : 26097

किराये : 80 हजार

नया इतना बनना है : दो हजार

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >