ओपी के सामने युवक की गोली मारकर हत्या

पश्चिमी चम्पारण के कुमारबाग ओपी के सामने कुड़वा मठिया निवासी कुणाल सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

पश्चिमी चम्पारण : कुमारबाग ओपी के सामने कुड़वा मठिया निवासी कुणाल सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बुधवार की दोपहर की है. एसपी निताशा गुड़िया ने बताया कि कुणाल कुड़वा मठिया गांव निवासी कपिलदेव सिंह का पुत्र था. हत्यारों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वायड की टीम बुलायी गया है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन मामले के खुलासे के लिए किया गया है. कुणाल सिंह की हत्या उस समय की गयी, जब वह ओपी के ठीक सामने एक दुकान के बाहर खड़ा होकर दो-तीन युवकों से बातचीत कर रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >