मुखिया को मारी गोली, स्थिति गंभीर

बंजरिया पंचायत के मुखिया कुंवर सिंह उर्फ छबिला सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी.

मोतिहारी : बंजरिया पंचायत के मुखिया कुंवर सिंह उर्फ छबिला सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी. गंभीर स्थिति में उनको शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. घटना बुधवार देर शाम की है. छबिला सिंह अरेराज झखरा के हैं. अम्बिका नगर में उनका घर है. बताया जाता है कि छबिला रैंक प्वाइंट के पास एक दुकान पर कुछ समर्थकों व दो अन्य पंचायत के मुखिया के साथ बैठ कर बातचीत कर रहे थे. वहां से उठकर पान खाने बगल की दुकान पर गये. पान खाकर पिक फेंकने के लिए घुमे ही थे कि बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >