Bagaha Crime: आधी रात अधेड़ की गला रेत कर हत्या, अपनी ही बहू से था विवाद

Bagaha Crime: बगहा में एक अधेड़ व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मृतक का अपनी ही बहू से विवाद बताया जा रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

Bagaha Crime: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के पुलिस जिला बगहा में बीती रात एक अधेड़ व्यक्ति की गला रेत व सिर पर वार कर हत्या कर दी गयी है. इस घटना से पूरे मुहल्ले समेत आस पास के लोगों में सनसनी फैल गयी है. जानकारी के अनुसार, पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 34 मलाही टोला की है. दरअसल, बुधवार की रात एक 55 वर्षीय अधेड़ श्याम सुंदर कुशवाहा की गला रेत व सिर पर वार कर हत्या करने की वारदात सामने आई. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतक की बहू ममता समेत तीन लोग जिसमें दिलशेर मियां और भुलाई मियां भी शामिल है, को मौके से गिरफ्तार कर लिया. 

मृतक का बहू से चल रहा था विवाद

पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतक की अपनी बहू ममता से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में उसने आरोपियों को बुलाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है. मृतक के इकलौते पुत्र व ममता के पति रामलखन कुशवाहा की दो साल पहले मौत हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं. मृतक की बेटी इंदु देवी ने बताया कि दो लोगों को बुलाकर मेरे पिता की हत्या करवा दी गई है. अगर वह संपति के साथ कुछ और मांगती तो हम लोग दे देते, इतना ही नहीं पूरी संपत्ति दे देते, लेकिन जो हुआ वह गलत है. सजा मिलनी चाहिए. पुलिस ने आरोपियों के पास से देसी कट्टा बरामद किया है. 

बगहा एसपी ने क्या कहा?

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि अधेड़ की मौत मामले में बहू समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या का मामला बहू के नाजायज संबंध से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. पुलिस एफएसएल टीम जांच कर रही है. साथ ही मृतक के घर को सील कर दिया है. उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

ALSO READ: Bihar Flood: गंगा, कोसी सहित बिहार की 7 नदियां लाल निशान के पार, सीएम ने दिए मदद के निर्देश

इनपुट- चंद्रप्रकाश आर्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >