नेपाल से शराब पीकर लौट रहे छह पकड़ाये

बेतिया : नेपाल से शराब पीकर लौट रहे छह शराबी उत्पाद विभाग की छापेमारी टीम के हत्थे चढ़ गये. उत्पाद विभाग की टीम ने वाल्मीकिनगर गंडक बराज के समीप सघन छापेमारी अभियान चलाकर उन्हें दबोच लिया. यह कार्रवाई सोमवार की रात में की गयी. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उनके निर्देश पर यह […]

बेतिया : नेपाल से शराब पीकर लौट रहे छह शराबी उत्पाद विभाग की छापेमारी टीम के हत्थे चढ़ गये. उत्पाद विभाग की टीम ने वाल्मीकिनगर गंडक बराज के समीप सघन छापेमारी अभियान चलाकर उन्हें दबोच लिया. यह कार्रवाई सोमवार की रात में की गयी. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उनके निर्देश पर यह अभियान चलाया गया. पकड़ाये शराबियों में तीन यूपी के कुशीनगर जिला के पड़रौना निवासी राजवंशी, अहिरौली निवासी मोहन सहनी तथा पिपराइच के वसंतपुर निवासी अमर सिंह चौहान तथा तीन वाल्मीकिनगर निवासी विनोद साह, राजू कुशवाहा एवं यहीं के विसहा निवासी रूस्तम मियां के रूप में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >