52 प्रकार की दवाओं की बिक्री पर लगाई रोक

बेतिया : मीना बाजार स्थित कुमार इंटरप्राइजेज दवा दुकान में औषधि विभाग की ओर से बुधवार को की गयी छापेमारी के बाद 52 प्रकार के दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. इस संबंध में अनुज्ञापन पदाधिकारी इंद्रशेखर यादव ने बताया कि दवा दुकानदार को 52 प्रकार के दवा की बिक्री नहीं करने […]

बेतिया : मीना बाजार स्थित कुमार इंटरप्राइजेज दवा दुकान में औषधि विभाग की ओर से बुधवार को की गयी छापेमारी के बाद 52 प्रकार के दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. इस संबंध में अनुज्ञापन पदाधिकारी इंद्रशेखर यादव ने बताया कि दवा दुकानदार को 52 प्रकार के दवा की बिक्री नहीं करने का आदेश दिया गया है. साथ ही फ्रिज में दवा नहीं रखने के कारण छह हजार रुपये की दवा को जब्त कर लिया गया है. दुकानदार के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारी को पत्र लिखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >