पंजाब से अगवा युवती जगदीशपुर से बरामद

सरिसवा : पंजाब प्रांत के पानीपत थाना से भगाई गयी लड़की को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खलवा गहिरी निवासी विक्रमा साह के घर से पुलिस ने बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बारवा थाना के जग्रनाथ साह के पुत्र धुरन साह काम करने के लिए पंजाब गया था. वहीं से अपने […]

सरिसवा : पंजाब प्रांत के पानीपत थाना से भगाई गयी लड़की को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खलवा गहिरी निवासी विक्रमा साह के घर से पुलिस ने बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बारवा थाना के जग्रनाथ साह के पुत्र धुरन साह काम करने के लिए पंजाब गया था.

वहीं से अपने जाल में फंसा कर एक युवती लाकर विक्रम साह के हाथों बेच दिया था. उक्त लड़की पानीपत थाना के सेमरेखा गांव की बतायी जाती है.

लड़की के पिता ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था. उसी मामले को लेकर पंजाब की पुलिस ने मझौलिया पुलिस के सहयोग से अपहृता (काल्पनिक नाम) नीलम को बरामद कर दिया. छापेमारी अभियान पंजाब पुलिस सहित मझौलिया एसआई अशोक कुमार व स्थानीय पुलिस बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >