60 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार

बनकटवा (मोतिहारी) : प्रखंड क्षेत्र में स्थित पीपरा चौक से जोलगांवा बीओपी कैंप के एसएसबी जवानों ने बुधवार के मध्य रात्रि के करीब गश्ती के दौरान लक्ष्मण नगर गांव के समीप से 60 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ एक तस्कर को दबोच लिया. जबकि उसका एक अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठा भागने में […]

बनकटवा (मोतिहारी) : प्रखंड क्षेत्र में स्थित पीपरा चौक से जोलगांवा बीओपी कैंप के एसएसबी जवानों ने बुधवार के मध्य रात्रि के करीब गश्ती के दौरान लक्ष्मण नगर गांव के समीप से 60 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ एक तस्कर को दबोच लिया. जबकि उसका एक अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठा भागने में सफल रहा.

पकड़े गये तस्कर की पहचान छौड़ादानो के भेलवा उतरी निवासी छोटेलाल पासवान के रूप में की गयी है. जबकि भागने वाला उसका साथी उसी गांव का रामप्रीत राम बताया गया है. पुष्टि करते एसआइ रमेश कुमार ने बताया की तस्कर को पुलिस को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में शामिल जवानों में देवनाथ राय, खुर्शीद अख्तर, इम्तियाजअहमद, शत्रुघ्न कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >