राम जानकी कॉरिडोर से चमकेगा मोतिहारी, 40 गांवों से होकर गुजरेगी, विराट रामायण मंदिर का भी होगा दर्शन

Ram-Janki Corridor: अयोध्या से जनकपुर को जोड़ने वाले रामजानकी मार्ग के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है. NHAI ने पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों के गांवों की सूची जारी की है. यह फोर लेन सड़क पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देगी.

Ram-Janki Corridor, सच्चिदानंद सत्यार्थी, मोतिहारी: राम की जन्मभूमि अयोध्या से भाया गोपालगंज मोतिहारी शिवहर-सीतामढ़ी होकर मां सीता की जन्मभूमि जनकपुर को जोड़ने वाली रामजानकी मार्ग में पूर्वी चंपारण के 40 गांव शामिल होंगे. इसको लेकर एनएचएआइ ने पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी जिलों के गांवों की सूची जारी कर दी है.

एलामेंट को मंजूरी

रामजानकी मार्ग में मशरख, चकिया, शिवहर, सीतामढ़ी, भीठामोर फोन लेन एन 27 ए और NH 227 का 127 किमी लंबाई में निर्माण कार्य 2026 से शुरू हो जायेगा. फिलहाल इस सड़क के एलामेंट को मंजूरी मिलने के बाद कंसलटेंट को डीपीआर बनाने की जिम्मेवारी दी गयी है. रामजानकी मार्ग का फोर लेन निर्माण करीब 240 किमी लंबाई में अयोध्या से सीतामढ़ी-नेपाल सीमा तक करने की योजना है.

कहां से कहां तक जाएगी

यह बिहार-यूपी सीमा के पास मेहरौना घाट से शुरू होकर सीवान, पूर्वी चंपारण होकर भीठामोड़ सीतामढ़ी तक जायेगी. पूर्वी चंपारण में केसरिया सीमा में प्रवेश कर विश्व के सबसे बड़े रामायण मंदिर कैथवलिया को जोड़ेगी. इससे अयोध्या से जनकपुर और जनकपुर से अयोध्या जाने-आने वालों को सहूलियत होगी. बीच में लोग विराट रामायण मंदिर का भी दर्शन कर सकेंगे. इससे जिले के पर्यटन के साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा.

पूर्वी चंपारण के इन गांवों से गुजरेगी रामजानकी पथ

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निदेशक कमलेश कुमार सिंह के जारी पत्र के अनुसार जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को सक्षम पदाधिकारी भूमि अर्जन नामित किया गया है. पूर्वी चंपारण के गांवों में केसरिया के ढेकहां, सुंदरपुर वन व टू, ताजपुर पटखौलिया, मनोहर छपरा, खापराज, केसरिया, पदमन छपरा,हमीदपुर पूर्वी, फलतकिया, बैशखवा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कल्याणपुर व चकिया प्रखंड के गांव

राजपुर, बहुआरा हरिवंश, मठ गोवर्धन, सिसवा नरसिंह, कैथवलिया, बासुदेव छपरा, बली बेलवा, ध्रुव पकड़ी, छपरा वेल, पकड़ीदीक्षित, हनुमान नगर, वृदावंन तीन, चार, पांच, शीतलपुर, भुवनछपरा गांव. चकिया में कुंअवा व चकिया दो व तीन, चकिया में नरनिया हलीम नगर, मेहसी में सरैया बनवारी आदि गांव.

मधुबन प्रखंड के गांव

खोदादपुर, कोईलहरा, हरनारायणपुर, मधुबन टोला कोइल्हारा, मधुबन टोला डीहू, मधुबन, मधुबन टोला गंगापुर, वाजिदपुर, पुनार मुर्दाचक, दुबहां दोस्तिया, हरदिया, किशुनकारा इसके बाद यह सड़क डुमरी कड़सहरी होकर शिवहर में प्रवेश करेगी.

इसे भी पढ़ें: बिना काम सर्किल ऑफिस का चक्कर लगाने पर होगी FIR, सीओ ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >