स्वर्ण व्यवसायी पर हमला, प्राथमिकी

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत मच्छहा स्कूल के पास स्वर्ण व्यवसायी रंजन कुमार साह को घेरकर बदमाशों ने बेरहमी से पीटा. बदमाशों ने पहले व्यवसायी के बाइक में धक्का मार गिरा दिया, उसके बाद जमकर धुनाई की. घायल व्यवसायी को राहगीरों ने रहमानिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे […]

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत मच्छहा स्कूल के पास स्वर्ण व्यवसायी रंजन कुमार साह को घेरकर बदमाशों ने बेरहमी से पीटा. बदमाशों ने पहले व्यवसायी के बाइक में धक्का मार गिरा दिया, उसके बाद जमकर धुनाई की. घायल व्यवसायी को राहगीरों ने रहमानिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया.

घायल व्यवसायी अमर छतौनी का रहने वाला है. बंगाली कॉलोनी मेन रोड में सोने चांदी की उसकी दुकान है. घटना को लेकर उसने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसमें ढेकहा लक्ष्मण टोला के अरूण कुमार व अभय कुमार को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि बाइक से लहना वसूलने जा रहा था. इस दौरान उक्त दोनों बदमाशों ने जानलेवा हमला किया. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >