मालदा से लेकर चला था चार लाख का जाली नोट

मोतिहारी : पुलिस व डीआरआई के संयुक्त अभियान में पुलिस हत्थे चढ‍़ा सुरेश साह मालदा से लेकर चला था चार लाख का जाली नोट .सुरेश बेतिया के शनिचरी का रहनेवाला है . पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मालदा से किशनगंज ,मोतिहारी होकर बेतिया जाने की भनक डीआरआई व मोतिहारी पुलिस को लग गई […]

मोतिहारी : पुलिस व डीआरआई के संयुक्त अभियान में पुलिस हत्थे चढ‍़ा सुरेश साह मालदा से लेकर चला था चार लाख का जाली नोट .सुरेश बेतिया के शनिचरी का रहनेवाला है . पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मालदा से किशनगंज ,मोतिहारी होकर बेतिया जाने की भनक डीआरआई व मोतिहारी पुलिस को लग गई थी .

जहां सदर डीएसपी पंकज रावत ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ,छतौनी के अभिषेक कुमार व नगर के धर्मजीत महतो के साथ सेमरा- छपवा से पीछा किया जो मझौलिया में पुलिस के हत्थे चढ गया . श्री रावत ने बताया कि उक्त राशि बेतिया में किसी को सौंपनी थी . गिरफतारी के बाद धंधेबाज को पुलिस मझौलिया पुलिस के हवाले कर दिया गया जिससे वहां कि पुलिस पूछ ताछ कर रही है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >