रहमत बनकर आये थे पैगंबर मोहम्मद

मोतिहारी/चकिया/मेहसी/पकडीदयाल1 : पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद पूरी दूनिया के लिए रहमत बन कर आए थे.उनकी जीवनी इनसानियत के लिए अनमोल निशानी है और समाज को एक सूत्र में बांधने की नसीहत देती है. गुरुवार को उनकी जयंती में पर मुस्लिम संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उक्त बातें कही.जामिया तेगिया एमामूल उलूम […]

मोतिहारी/चकिया/मेहसी/पकडीदयाल1 : पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद पूरी दूनिया के लिए रहमत बन कर आए थे.उनकी जीवनी इनसानियत के लिए अनमोल निशानी है और समाज को एक सूत्र में बांधने की नसीहत देती है.

गुरुवार को उनकी जयंती में पर मुस्लिम संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उक्त बातें कही.जामिया तेगिया एमामूल उलूम राजनगर व भनौलिया द्वारा आयोजित जश्न ईद को संबोधित करते हुए मौलाना गुलाम दस्तगीर ने कहा कि पैगम्बर पूरी इनसानियत की रक्षा के लिए भेजे गये थे.
समाज को एक सूत्र में बाधने के लिए उन्होने काम किया था.कार्यक्रम की सदारत कर रहे ज्याउल मुस्तफा अजहरी ने कहा कि पैगम्बर का अखलाक व किरादार पूरी दूनिया के लिए अनमोल है.मौके पर हाफिज आलम गिर,हाजी मो इसराफिल,अली रजा, नसीम व शमशाद आदि युवाओं ने मोहमदी जुलूश निकाला.जो शंकर सरैया चौक होते हुए मोतिहारी पहुंचा.
शहर के विभिन्न मार्गो से यह जुलूस निकला और पैगम्बर को याद किया. इधर चकिया में जन्म दिवस पर जुलूस ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया.स्थानीय गांधी परिसर में मिलाद का आयोजन किया गया.
मौके पर दारूल उलूम चकिया के मौलाना मुस्ताक,जिला पार्षद परवेज आलम,कौशर रजा,हसमत रजा,हाजी असफाक ,मो0 हाफिज,मो0 मैनुद्गीन,व शेर मोहम्मद आदि उपस्थित थे.जुलूश में चकिया दारूल उलुम रिजवानिया,मदरसा जियाउल उलुम कुआंवा के छात्रों ने हिस्सा लिया.उधर मेहसी में जुलूश निकाला गया जिसमें बडी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे.
दाता मिर्जा हलिम साह के दरगाह से मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा निकाला गया जो विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया.मौके पर कौशर अली,सैयद शमीम,नुरूल होदा,मुस्ताक अहमदअंसारी व वलीउल्लाह आदि उपस्थित थे.दूसरी तरफ पकडीदयाल मदरसा के प्रांगण में जन्मोत्सव मनाया गया. इस मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.सदर मो अब्दुल खालिद, हाजी मो शफी अहमद, मो अमानतुल्लाह,मो सनाउल्लाह व मो मुन्ना आदि उपस्थित थे.
मोतिहारी . गोपाल साह विद्यालय के प्रांगण में गुरूवार को प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद की अध्यक्षता में पैगंबर मोहमद साहब की जयंती समारोह का आयोजन बड़े ही धूम -धाम से मनाया गया. इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप मे मोहमद रेयाज ने मोहमद साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने प्रेम भाईचारा और शांति का संदेश पूरे दुनिया को दिया.
इसकी आज हमें काफी जरुरत है. शिक्षिका अमीना खातून तथा रंजना बनर्जी ने महिलाओं के प्रति उनके श्रद्धा और स्नेह को बताकर श्रोताओं को काफी प्रभावित किया. शिक्षक जमील अख्तर ने बताया कि मोहमद साहब भ्रूण हत्या के सख्त विरोधी थे.
शिक्षक नजीउल्लाह ने उनके धैर्य और सहनशीलता को एक कहानी के माध्यम से बताकर शत्रु को भी मित्र बनाने की बात कही. उन्होंने यह भी बताया कि आज जो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है .
वह भी इन्हीं से प्रेरित है. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुशील कुमार तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन शारदा कुमारी ने किया. इस अवसर पर अरविंद कुमार, कृष्णमोहन पंडित, सुमन कुमार उपाध्याय, निरंजर कुमार, मनीष कुमार, एजाज अहमद सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >