मोतिहारी : संत प्रांसिस असीसी चर्च भी क्रिसमस पर्व मनाने के लिए तैयार है. गुरूवार रात 11 बजे पवित्र मिस्सा पूजा हुई. ठीक 12 बजे रात में ग्लोरिया गायन के ससाथ घंटी बजी, और ईसा मसीह का जन्म हुआ. फादर जेरम कापूचिन ने बताया कि ईसा मसीह और भाई चारा लेकर आया और हम सभी के बीच मे बांटा.
क्रिसमस के अवसर पर रक्सौल, सुगौली में भी रात में मिस्सा पूजा हुई. 25 दिसंबर ईसा मसीह के दुर्शन के लिए सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चर्च खुली रहेगी. क्रिसमस के अवसर पर फादर जेरम ने सभी जिले के नागरिकों तथा इसाईयों को शुभ कामनाएं दी है.
