लाठीचार्ज से बिगड़ी हालत, शुरू हुआ पथराव

सात गिरफ्तार, नौ वाहन जब्त रक्सौल : रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड के घोड़ासहन स्टेशन पर रविवार को टाइगर फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में रेल रोको अभियान के तहत विभाग को 25 लाख के राजस्व की क्षति होने का अनुमान है. इसको लेकर प्रदर्शन में शामिल लोगों पर कार्रवाई करते हुए रक्सौल जीआरपी, आरपीएफ व घोड़ासहन […]

सात गिरफ्तार, नौ वाहन जब्त
रक्सौल : रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड के घोड़ासहन स्टेशन पर रविवार को टाइगर फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में रेल रोको अभियान के तहत विभाग को 25 लाख के राजस्व की क्षति होने का अनुमान है. इसको लेकर प्रदर्शन में शामिल लोगों पर कार्रवाई करते हुए रक्सौल जीआरपी, आरपीएफ व घोड़ासहन पुलिस के संयुक्त छापेमारी में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
जबकि घटनास्थल से पुलिस ने नौ दो पहिया वाहन को जब्त किया है, जो क्षतिग्रस्त स्थिति में रक्सौल जीआरपी परिसर में रखी गयी है. इसकी पुष्टि करते हुए रक्सौल जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सरदार बुद्ध सिंह, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, राहुल राय, प्रभु कुमार, विनोद राय व मुन्ना कुमार शामिल है. जबकि जब्त वाहनों में आठ भारतीय व एक नेपाली नंबर का वाहन शामिल है. जब्त वाहनों में बीआर22के/7329, बीआर05एफ/5718, बीआर05एफ/4862, बीआर05एच/8750, बीआर05एल/8843, बीआर30ए/9977, नेपाली नंबर ना1प/8885 सहित एक बिना नंबर की राम-रहीम सेना अंकित यामाहा गाड़ी को जब्त किया गया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद बेतिया स्थित रेल न्यायालय भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों पर नाजायज तरीके से रेल रोकने व सरकारी राजस्व की क्षति पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तारी अभियान में रक्सौल जीआरपी, आरपीएफ के साथ-साथ स्थानीय घोड़ासहन पुलिस के अधिकारी व जवान शामिल थे. पुलिस ने कांड संख्या 5/15 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.
रेलवे महाप्रबंधक से हुई संतोषजनक वार्ता : मोतिहारी. घोड़ासहन में ट्रेन ठहराव को लेकर तथा निदरेष लोगों को छोड़ने सहित अन्य विषय पर रेलवे महाप्रबंधक हाजीपुर, आई जी आर पी एफ सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ हाजीपुर कार्यालय कक्ष में संतोषजनक वार्ता हुई. सांसद रमा देवी, विधायक पवन जायसवाल के साथ उपप्रमुख मुन्ना यादव, मुखिया उत्तरी आनुवंशिक हक, मुखिया दक्षिणी विमल जी ,व्यवसायिक संघ अध्यक्ष संजय कुमार, सरपंच पति बोच कुमार सहित ग्यारह सदस्यीय लोगों ने भाग लिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >