रामजानकी पथ का एलाइनमेंट बदला, केसरिया से मधुबन तक अब नए रूट पर बनेगी सड़क

Ram Janaki Path: अयोध्या और जनकपुर को जोड़ने वाले रामजानकी पथ का पूर्वी चंपारण में एलाइनमेंट बदला गया है. गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे के साथ हो रहे टकराव को टालने के लिए विभाग ने यह फैसला लिया है. अब यह मार्ग जिले के 49 गांवों से होकर गुजरेगा.

Ram Janaki Path: अयोध्या से जनकपुर को जोड़ने वाले रामजानकी मार्ग और गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. पूर्वी चंपारण जिले के दो स्थानों पर इन दोनों बड़े प्रोजेक्ट्स का रास्ता आपस में टकरा रहा है. इसे ठीक करने के लिए विभाग अब एलाइनमेंट बदलने की तैयारी में है.

रामजानकी पथ पर क्या अपडेट

अयोध्या से मां सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक बनने वाले रामजानकी पथ को लेकर नई अपडेट सामने आई है. यह सड़क अयोध्या से निकलकर शिवहर और सीतामढ़ी होते हुए नेपाल के जनकपुर तक जाएगी. लेकिन पूर्वी चंपारण जिले में दो जगहों पर इसका रास्ता गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे से टकरा रहा है. ऐसे में निर्माण काम में दिक्कत आ सकती है.

जानकारी के मुताबिक पताही के मुजिया और फेनहारा के गोविंद बारा मौजा में दोनों सड़कें समानांतर चलते हुए एक-दूसरे को क्रॉस कर रही हैं. अगर इसी एलाइमेंट पर काम हुआ तो लागत बढ़ सकती है और परियोजना में देरी भी हो सकती है. इस समस्या को देखते हुए विभाग ने एलाइमेंट में बदलाव का सुझाव दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इस कदम से काम में आएगी तेजी

नई सूची के अनुसार रामजानकी पथ अब 40 की जगह 49 मौजा से होकर गुजरेगी. इसमें केसरिया, कल्याणपुर और मधुबन के सबसे ज्यादा मौजा शामिल हैं. केसरिया के वैशखवा से यह पथ जिले में प्रवेश करेगा. इसके बाद केसरिया के 11, कल्याणपुर के 15, चकिया के 3, फेनहारा के 5, मधुबन के 13 और मेहसी के 1 मौजा से होकर सड़क निकलेगी.

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भू-अर्जन पदाधिकारी को सक्षम पदाधिकारी नियुक्त किया है. अब जमीन की किस्म तय करने और अधिग्रहण का काम तेजी से आगे बढ़ेगा.

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे पहाड़पुर से जिले में प्रवेश कर हरसिद्धि, तुरकौलिया, पीपराकोठी, मोतिहारी, पकड़ीदयाल, फेनहारा और पताही होते हुए शिवहर और सीतामढ़ी की ओर जाएगा. फिलहाल फेनहारा और पताही में इसका एलाइमेंट रामजानकी पथ से टकरा रहा है. इसे सुधारने की संभावना जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: अजगैवीनाथ धाम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर आया अपडेट, टेंडर जारी, सरकार का मेगा प्लान तैयार

TRE-4 भर्ती में मैथ और साइंस शिक्षकों की कमी होगी दूर, ESW रिजर्वेशन पर सरकार ने साफ किया रुख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >