मोतिहारी में व्यवसाई के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, गोलियों की गूंज से दहशत, जानिए मामला

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में एक हार्डवेयर व्यवसाई के घर पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. दो बाइक से पांच अपराधी पहुंचे थे. फायरिंग के बाद इलाके में दहशत है. पूरी घटना को लेकर पुलिस फिलहाल जांच-पड़ताल में जुटी है.

Bihar Crime News: बिहार में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी. मोतिहारी के हरसिद्धि थाना इलाके के उज्जैन लोहियार गांव में गुरुवार देर शाम अपराधियों ने एक बार फिर दहशत फैलाते हुए हार्डवेयर व्यवसाई कामता मिश्र के घर पर ताबतोड़ फायरिंग कर की. घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

फायरिंग के वक्त घर में कौन-कौन थे मौजूद?

इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिवार और ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार करीब पांच अपराधी देवराहा बाजार की ओर से आए और सीधे कामता मिश्र के दरवाजे पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. घटना के समय घर में कामता मिश्र की पत्नी और उनकी दो बेटियां मौजूद थीं. फायरिंग करने के बाद सभी अपराधी तेजी से गायघाट बाजार की ओर भाग निकले.

इससे पहले भी कामता मिश्र पर हुआ था अटैक

जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त कामता मिश्र अपने गायघाट चौक स्थित हार्डवेयर दुकान से घर लौट रहे थे. गनीमत रही कि वे उस समय घर पर मौजूद नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. इस घटना ने एक बार फिर उनके परिवार की चिंता बढ़ा दी है. इससे पहले भी 30 मार्च 2025 को दिनदहाड़े अपराधियों ने गायघाट चौक स्थित उनकी हार्डवेयर दुकान में घुसकर उन्हें गोली मार दी थी.

उस हमले में कामता मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें लंबे समय तक इलाज कराना पड़ा था. लेकिन अब दोबारा हुई इस फायरिंग ने पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया है. घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि पुलिस और अरेराज डीएसपी रवि कुमार मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. अरेराज के डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

(मोतिहारी से सच्चिदानंद सत्यार्थी की रिपोर्ट)

Also Read: JDU MLA विभा देवी के बेटे की सड़क हादसे में मौत, पटना के हॉस्पिटल में तोड़ा दम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >