अधिवक्ता गोलीकांड में होगी जांच

मोतिहारी : शहर के चांदमारी रेलवे गुमटी के पास लहना वसूल कर घर जा रहे अधिवक्ता प्रदीप जायसवाल को गोली मार घायल करने की घटना में मुखिया कृष्णा प्रसाद की संलिप्तता की जांच शुरू कर दी गयी है़ अधिवक्ता प्रदीप जायसवाल जड़ी-बूटी के व्यवसाय के साथ सूद ब्याज का भी धंधा करते है़ पुलिस को […]

मोतिहारी : शहर के चांदमारी रेलवे गुमटी के पास लहना वसूल कर घर जा रहे अधिवक्ता प्रदीप जायसवाल को गोली मार घायल करने की घटना में मुखिया कृष्णा प्रसाद की संलिप्तता की जांच शुरू कर दी गयी है़ अधिवक्ता प्रदीप जायसवाल जड़ी-बूटी के व्यवसाय के साथ सूद ब्याज का भी धंधा करते है़
पुलिस को किसी ने सूचना दी है कि प्रदीप जायसवाल घटना के दिन मुखिया के घर गये थ़े वहीं पर सूद ब्याज के धंधे को लेकर दोनों के बीच कहा सूनी हुई, जिसके बाद श्री जायसवाल बाइक से घर के लिए निकल गय़े रास्ते में उन्हें गोली मार घायल कर दिया गया़ पुलिस को संदेह है कि मुखिया का किरायेदार गोपालगंज के बरौली माधोपुर गांव के शेशनाथ प्रसाद ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से श्री जायसवाल को गोली मारी थी़
फिलहाल शेशनाथ आपराधिक मामले में मध्य प्रदेश जेल में बंद है़ एएसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि श्री जायसवाल गोली कांड में घटना स्थल से एक पिलेट मिला था़ उस मामले में मुखिया व शेशनाथ की संलिप्तता की जांच के लिए रिवाल्वर व घटना स्थल से बरामद पिलेट को जांच के लिए एफएसएल भेजा जायेगा़ जांच रिपोर्ट में अगर उसी रिवाल्वर से चली गोली का पिलेट होने की पुष्टि होगी तो अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >