हरियाणा में सड़क हादसे में राजद महासचिव की मौत

तुरकौलिया : राजद के जिला महासचिव प्रवीण सिंह की मौत बुधवार को हरियाणा में सड़क दुर्घटना में हो गयी़ साथ ही दुर्घटना में तीन अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना है़ निधन को लेकर इलाके में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है़ जानकारी के अनुसार श्री सिंह किसी काम से तीन-चार अन्य साथियों के साथ […]

तुरकौलिया : राजद के जिला महासचिव प्रवीण सिंह की मौत बुधवार को हरियाणा में सड़क दुर्घटना में हो गयी़ साथ ही दुर्घटना में तीन अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना है़ निधन को लेकर इलाके में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है़
जानकारी के अनुसार श्री सिंह किसी काम से तीन-चार अन्य साथियों के साथ हरियाणा गये थे, जहां अपने की चार पहिया वाहन से बुधवार की सुबह में हरियाणा में ही कही जा रहे थे, जहां अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से श्री सिंह की मौत हो गयी़ वहीं उनके अन्य साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गये है़ प्रवीण सिंह के पिता स्व. भरत सिंह था, जो बालगंगा गांव का रहनेवाले थ़े बालगंगा स्थित पेट्रोल पंप के सामने प्रवीण का हार्डवेयर एवं बालू-गिट्टी का दुकान है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >